फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 Day 10 Box Office: रविवार को नहीं दिखा 'हाउसफुल 5' का करिश्मा, 10वें दिन किया इतना कारोबार

Sun, 15 Jun 2025 09:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Housefull 5 Day 10 Box Office Collection: फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में लगी है। मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज के दस दिन बाद भी अपने बजट से काफी दूर है। जानते हैं आज रविवार को इसने कैसा कलेक्शन किया?
विज्ञापन
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस सहित करीब 19 सितारे हैं। मगर, लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की यह फिल्म इस बार दर्शकों की उम्मीदों पर खरी साबित नहीं हो रही है। जानते हैं आज का कलेक्शन...

विज्ञापन

हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
पहले सोमवार के बाद से ढलान पर कलेक्शन
फिल्म 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा दर्ज हुआ और कलेक्शन 31 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन रविवार को 32 करोड़ रुपये कमाए। फिर चौथे दिन के बाद से इसकी कमाई लगातार ढलान पर है।

'हाउसफुल 5' - फोटो : इंस्टाग्राम-@nadiadwalagrandson
रविवार को भी दर्शक नहीं बटोर पाई 'हाउसफुल 5'
पहले सप्ताह में 'हाउसफुल 5' ने टोटल 127 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आठवें दिन कमाई छह करोड़ रुपये रही। कल शनिवार को नौवें दिन इसमें कुछ इजाफा हुआ और कलेक्शन 9.5 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी का भी फिल्म को बहुत ज्यादा फायदा मिलता नहीं दिखा है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज 10वें दिन फिल्म ने 9.62 करोड़ रुपये कमाए हैं। 

'हाउसफुल 5' - फोटो : अमर उजाला
बजट के मुताबिक बहुत कम कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन दस दिनों में 152.37 करोड़ रुपये हुआ है। फिल्म के बजट के मुताबिक यह कमाई बहुत कम है। इस फिल्म को करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है। मगर, फिल्म की कहानी इस बार दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई है।  

Box Office Collection: करोड़ों की कमाई कर रही है 'How to Train Your Dragon', जानिए तीसरे दिन रविवार का कलेक्शन
विज्ञापन

हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स
फ्रेंचाइजी का जादू पड़ा फीका
फिल्म ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। मगर, अब लगता है कि इसका जादू फीका पड़ने लगा है। ‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन इसकी गवाही दे रहा है। इस फिल्म में तो ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े-बड़े सेट, सुंदर लोकेशन और दो एंडिंग्स का कॉन्सेप्ट भी रखा गया। इतनी चीजें होने के बावजूद भी दर्शकों के दिलों में यह जगह नहीं बना सकी, क्योंकि कहानी कमजोर थी।  फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें