पहले सोमवार के बाद से ढलान पर कलेक्शन
फिल्म 'हाउसफुल 5' ने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा दर्ज हुआ और कलेक्शन 31 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन रविवार को 32 करोड़ रुपये कमाए। फिर चौथे दिन के बाद से इसकी कमाई लगातार ढलान पर है।
रविवार को भी दर्शक नहीं बटोर पाई 'हाउसफुल 5'
पहले सप्ताह में 'हाउसफुल 5' ने टोटल 127 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आठवें दिन कमाई छह करोड़ रुपये रही। कल शनिवार को नौवें दिन इसमें कुछ इजाफा हुआ और कलेक्शन 9.5 करोड़ रुपये रहा। आज रविवार की छुट्टी का भी फिल्म को बहुत ज्यादा फायदा मिलता नहीं दिखा है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज 10वें दिन फिल्म ने 9.62 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फ्रेंचाइजी का जादू पड़ा फीका
फिल्म ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। मगर, अब लगता है कि इसका जादू फीका पड़ने लगा है। ‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन इसकी गवाही दे रहा है। इस फिल्म में तो ग्लैमर, कॉमेडी, बड़े-बड़े सेट, सुंदर लोकेशन और दो एंडिंग्स का कॉन्सेप्ट भी रखा गया। इतनी चीजें होने के बावजूद भी दर्शकों के दिलों में यह जगह नहीं बना सकी, क्योंकि कहानी कमजोर थी। फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।