फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाउसफुल 4' के पोस्टर्स रिलीज, बाल्ड लुक में दिखे अक्षय तो कृति- पूजा का दिखा महारानी अवतार

Wed, 25 Sep 2019 10:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हाउसफुल 4 के पोस्टर्स - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्म 'हाउसफुल 4' का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले 6 पोस्टर्स सामने आए हैं। जिसमें अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, कृति खरबंदा, बॉबी देओल,  पूजा हेगड़े और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। इन पोस्टर्स की खास बात है कि सभी में डबल डोज दिखाई दे रहा है। फॉक्स स्टार इंडिया ने पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कहानी की थी बाला ने 1419 में, मगर खत्म हैरी करेगा 2019 में। इस पागलपन के लिए तैयार हैं... 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा।' इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था। उसमें बताया गया था कि फिल्म की कहानी साल 1419 और 2019 की होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते हैं अक्षय कुमार की। एक पोस्टर में अक्षय कुमार बाल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अक्षय गुस्से में हैं और धनुष से निशाना साध रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में गुस्सैल अक्षय दूसरे कूल अक्षय के साथ नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
हाउसफुल 4 में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय के बाद लिस्ट में अब नंबर आता है बॉबी देओल का। अक्षय कुमार की तरह ही बॉबी का भी डबल डोज देखने को मिल रहा है।  एक पोस्टर में बॉबी तलवार पकड़े योद्धा के अवतार में नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे पोस्टर में योद्धा बॉबी ने नई जनरेशन के बॉबी को पकड़ा हुआ है।
 

4 of 7
हाउसफुल 4 में कीर्ति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्टर में नजर आ रही हैं कृर्ति खरबंदा। कृति खरबंदा ओल्ड और न्यू, दोनों ही लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक पोस्टर में जहां उनका महारानी लुक देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरे पोस्टर में महारानी अवतार के साथ बोल्ड अंदाज में भी वो जम रही हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
हाउसफुल 4 में कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन भी दोनों ही अवतार में कमाल लग रही हैं। पहले पोस्टर में जहां वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहं दूसरे पोस्टर में वो काफी हॉट दिख रही हैं। इसके साथ ही रॉय कृति ने बोल्ड कृति का मुंह बंद करके रखा है।
 
 
विज्ञापन

6 of 7
हाउसफुल 4 में पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म मोहेंजो दारो में नजर आ चुकीं पूजा हेगड़े भी इस फिल्म में नजर आएंगी। पूजा ट्रेडिशनल अवतार में जहां बेहद खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं वेस्टर्न लुक में भी वो खूब जम रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाउसफुल 4 में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
हाउसफुल सीरीज रितेश देशमुख के बिना अधूरी है। इस पोस्टर में भी ये बात साबित होती है। पोस्टर में रितेश का ओल्ड वर्जन काफी कूल और डिफरेंट लग रहा है। वहीं दूसरे पोस्टर में भी ओल्ड रितेश मुस्कुराता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि 'हाउसफुल 4' को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन पहले साजिद खान कर रहे थे। मीटू का आरोप लगने के बाद उन्हें हटा दिया गया। बाद में इसे फरहाद सामजी ने निर्देशित किया।
 

पढ़ें- बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा सितारे, आप कितनों को पहचान सकते हैं ?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें