अक्षय कुमार के फैंस उनकी फिल्म 'हाउसफुल 4' का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज से पहले 6 पोस्टर्स सामने आए हैं। जिसमें अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, कृति खरबंदा, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। इन पोस्टर्स की खास बात है कि सभी में डबल डोज दिखाई दे रहा है। फॉक्स स्टार इंडिया ने पोस्टर रिलीज करते हुए कैप्शन में लिखा- 'कहानी की थी बाला ने 1419 में, मगर खत्म हैरी करेगा 2019 में। इस पागलपन के लिए तैयार हैं... 'हाउसफुल 4' का ट्रेलर 27 सितंबर को रिलीज होगा।' इससे पहले अक्षय कुमार ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था। उसमें बताया गया था कि फिल्म की कहानी साल 1419 और 2019 की होगी।