फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार की राह मुश्किल करने आ गया एंटी रोमियो स्क्वॉड, रिलीज हुआ 'होटल मिलन' का ट्रेलर

Tue, 21 Aug 2018 06:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hotel milan
विज्ञापन
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर कुणाल रॉय कपूर की फिल्म 'होटल मिलन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए एंटी रोमियो स्क्वॉड पर बेस्ड यह फिल्म ऐसी है जिसे देखकर आपका भरपूर मनोरंजन होगा।
विज्ञापन


फिल्म दो बेरोजगारों की कहानी है जो एक होटल खोलते हैं जहां प्रेमी जोड़े आकर समय बिता सकते हैं लेकिन तभी एंट्री होती है एंटी रोमियो स्क्वॉड की और तब शुरू होती है फिल्म की कहानी। दो मिनट 10 सेकेंड के इस ट्रेलर में वो सब कुछ देखने को मिलता है, जिसकी एक मजेदार कॉमेडी फिल्म से हम उम्मीद करते हैं।

कुणाल रॉय कपूर के अलावा इस फिल्म में करिश्मा शर्मा, जिशान कादरी, जयदीप अहलावत, राजेश शर्मा और जाकिर हुसैन भी फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। विशाल मिश्रा निर्देशित ये फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें फिल्म का मजेदार ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें