हनी सिंह ने बादशाह की आवाज पर कसा तंज
दरअसल, इंस्टाग्राम पर @baapofmix नाम के यूजर ने एक रील शेयर की है। इसमें बादशाह की आवाज शामिल की गई है और कैप्शन लिखा है, 'बिना ऑटोट्यून के बादशाह'। इस रील को हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाकायदा शेयर किया है। इसके साथ मैसेज लिखा है, 'इंडियन आइडल 2024 का सुरीला जज। वाह!' साथ ही सोनी टीवी को भी टैग करते हुए लिखा है, 'बिग अप'।
फैन के पोस्ट पर किया कमेंट
इसके अलावा हनी सिंह के फैंस भी बादशाह और उनकी गायिका पर जमकर कटाक्ष कर रहे हैं। इस तरह के पोस्ट पर यो यो भी खूब दिलचस्पी के साथ लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं। हाल ही में एक यूजर ने रील शेयर करते हुए कहा कि वे सिंगर बनने के लायक नहीं है। यूजर ने वीडियो में कहा है, 'मैं बादशाह के फैंस से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं कि मैंने कहा वह इंडियन आइडल के जज बनने लायक नहीं है। मैं माफी मांगते हुए अब ये भी कहना चाहता हूं कि वे सिंगर बनने के ही लायक नहीं हैं।' साथ में कैप्शन लिखा है, 'ये रील हनी सिंह तक जानी चाहिए'। फैन की इस पोस्ट पर हनी सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'छोटे भाई चिंता मत करो! यो यो आर्मी तुम्हारे साथ है'।