और सुनने के लिहाल से कहें तो इस सिंगर में अभी बहुत जान बाकी है। मखना यो यो हनीं सिंह का परफेक्ट रिटर्न सॉन्ग है। वही मस्ती वही शोखी और वही शरारतें।
मखना गाने में वैसे तो दही मथती दादी भी दिखाई देती हैं लेकिन इस गाने की कामयाबी के लिए जिस एक चीज को सबसे ज्यादा क्रेडिट मिल सकता है तो वह है इस गाने के लिए गायकों साजिंदों और टेक्नीशियनों के बीच चला मंथन। पूरा गाना टीमवर्क की मेहनत है। ये दिखता भी है और समझ भी आता है। रैप के बोल ही यो यो हनीं सिंह के गानों की यूएसपी होते हैं और मखना में यो यो हनीं सिंह एक सीढ़ी ऊपर ही चढ़ते दिख रहे हैं।
यो यो हनी सिंह के लंबे ब्रेक के बीच तमाम नए गायक भी उनकी जगह भरने की कोशिश करते नजर आए पर हनी सिंह का रिप्लेसमेंट खुद हनी सिंह ही हैं। म्यूजिक वीडियो क्यूबा में शूट हुआ है। परदे पर हनी सिंह के साथ अप्सराओं सी दिखने वाली मॉडल्स पहले के भी तमाम वीडियोज में रही हैं लेकिन इस बार का सेलेक्शन सब पर भारी है। डैनियल दुरान का निर्देशन और मिहिर गुलाटी का क्रिेएटिव डायरेक्शन समां बांधने में कामयाब है।