जान्हवी कपूर का वीडियो
जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी ब्राउन रंग की स्कर्ट और ब्राउन जैकेट में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनका यह लुक एयरपोर्ट के दौरान का है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस दौरान जान्हवी ने पैपराजी के सामने कई दिलकश पोज भी दिए। लेकिन उनके हाव-भाव से लगा कि वह किसी खास शख्स का इंतजार कर रही हैं। फिर थोड़ी देर बाद वहां पर वरुण धवन की एंट्री हुई। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि जान्हवी किसी और का नहीं बल्कि अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के को-स्टार वरुण धवन का ही एयरपोर्ट पर इंतजार कर रही थीं।
'
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
'होमबाउंट' के अलावा जान्हवी कपूर फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसाइपल एंटरटेनमेंट ने किया है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्तूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में जान्हवी और वरुण के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा ने भी अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: दर्शकों को पसंद आ रही है अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3', जानें कलेक्शन