फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brad Pitt: 'बुलेट ट्रेन' के प्रमोशन के लिए पेरिस पहुंचे ब्रैड पिट, एफिल टावर के सामने टीम के साथ ली सेल्फी

Tue, 19 Jul 2022 06:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'बुलेट ट्रेन' का ट्रेलर आने के बाद से लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। फैंस अपने फेवरेट स्टार को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म के दोनों ही ट्रेलर को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बुलेट ट्रेन' की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता फिल्म की पूरी टीम के साथ फोटो कॉल के लिए पेरिस पहुंचे। इस दौरान एक्टर चमकीले नारंगी मोनोक्रोमैटिक लुक में काफी शानदार लग रहे थे। इवेंट में ब्रैड पिट ने कैजुअल लिनन सूट और एक वी-नेक टी शर्ट पहनी हुई थी, साथ ही उनके गले में सोने की चेन भी थी। अपने सह-कलाकारों जॉय किंग, आरोन टेलर-जॉनसन और ब्रायन टायरी हेनरी के साथ उन्होंने सेल्फी भी ली। इस फोटो में पूरी टीम काफी खुश नजर आ रही है।

विज्ञापन

बुलेट ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस उपन्यास पर आधारित है फिल्म
डेविड लीच द्वारा निर्देशित यह फिल्म कोटारो इसाका के उपन्यास 'मारिया बीटल' पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर देखने में काफी शानदार है। फिल्म की कहानी एक प्रशिक्षित हत्यारे लेडीबग (ब्रैड पिट) के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो जुर्म की दुनिया को छोड़ना चाहता है। इस बीच कहानी में मोड़ तब आता है जब उसकी हैंडलर (सैंड्रा बुलॉक) उसे टोक्यो से क्योटो जाने वाली बुलेट ट्रेन पर एक ब्रीफकेस लाने के लिए मजबूर देती है। इस फिल्म में आपको कई जबरदस्त मोड़ भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

बुलेट ट्रेन के प्रमोशन की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इन भाषाओं में होगी रिलीज
बता दें कि 'बुलेट ट्रेन' का ट्रेलर आने के बाद से लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। फैंस अपने फेवरेट स्टार को एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म के दोनों ही ट्रेलर को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में ब्रैड पिट के अलावा जॉय किंग, ब्रायन टायरी हेनरी, आरोन टेलर-जॉनसन, जाजी बीट्ज, माइकल शैनन, बैड बनी, लोगान लर्मन, एंड्रयू कोजी, करेन फुकुहारा, मासी ओका और हिरोयुकी सनाडा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पांच अगस्त को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें