हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता हार्वी वाइनस्टीन आजकल सुर्खियों में हैं। उनके खिलाफ हॉलीवुड की कई लोकप्रिय और प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद वो काफी मुश्किल में फंस चुके हैं। अमरीकी अभिनेत्री एंजेलीना जोली, ग्वीनेथ पॉल्त्रोव और जेनिफर लॉरेंस सहित कई अभिनेत्रियों ने जो बातें बताई हैं, वो शर्मसार कर देने वाली हैं।
इस मामले में लगभग रोज ही वाइनस्टीन पर आरोप लगाने वाले नए लोग सामने आ रहे हैं। ताजा मामला है अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का। उनके मैनेजर ने दावा किया है कि वाइनस्टीन ने ऐश्वर्या राय से अकेले में मिलने की कोशिशें की थी।