फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: होली की मस्ती में डूबे बॉलीवुड सितारे; फैंस के साथ शेयर कीं सेलिब्रेशन की रंग-बिरंगी तस्वीरें

Tue, 03 Mar 2026 08:42 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Colourful Holi Pics: हर तरफ रंगों के त्योहार होली की रौनक है। इंडस्ट्री में भी सितारों ने जमकर होली खेली है और फैंस के साथ रंग-बिरंगी फोटोज साझा की हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड में होली का जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज मंगलवार को इंडस्ट्री में कई सितारों ने होली का त्योहार मनाया है। किसी ने अपने परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की, तो किसी ने होली पार्टी रखी। सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को भी बधाई दी है, साथ ही अपने सेलिब्रेशन की झलकियां भी शेयर की हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में कई सितारों ने रंग खेला। वहीं, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल से लेकर रवीना टंडन तक ने अपनों के बीच त्योहार मनाया।  

विज्ञापन
Trending Videos

उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
उर्मिला मातोंडकर ने बिखेरे रंग
हमेशा की तरह इस बार भी शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भव्य होली पार्टी रखी। यहां कई सेलेब्स पहुंचे। जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने खुद मेहमानों की मेजबानी की। उर्मिला मातोंडकर ने जमकर रंग उड़ाया।

ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : पीटीआई
ऋचा चड्ढा और अली फजल ने खेली होली
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और उनके पति व एक्टर अली फजल भी शबाना आजमी की होली पार्टी में पहुंचे। कपल ने वहां जमकर मस्ती की।

गुलशन ग्रोवर - फोटो : पीटीआई
गुलशन ग्रोवर के चेहरे पर दिखी रंगों की दमक
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में गुलशन ग्रोवर भी पहुंचे। उनके चेहरे पर रंगों के साथ-साथ त्योहार की खुशी भी छलक रही है।

मनीष मल्होत्रा-उर्मिला मातोंडकर - फोटो : पीटीआई
मनीष मल्होत्रा और उर्मिला दिखे साथ
शबाना आजमी के यहां होली पार्टी में मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई साल बाद उन्होंने होली खेली। इस फेस्टिवल में अरसे बाद उर्मिला मातोंडकर के साथ उन्होंने शिरकत की।

दिव्या दत्ता - फोटो : पीटीआई
दिव्या दत्ता के चेहरे पर खिला रंग
अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी शबाना आजमी की होली पार्टी में पहुंचीं। उनके चेहरे पर होली के रंग खिल उठे।

कृति सेनन ने परिवार के साथ मनाई होली - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन ने जीजा स्टेबिन को लगाया गुलाल
कृति सेनन ने परिवार के साथ होली मनाई। इस बार उनके जीजा यानी बहन नूपुर सेनन के पति सिंगर स्टेबिन भी जश्न में शामिल रहे।

रवीना टंडन की होली सेलिब्रेशन की फोटोज - फोटो : इंस्टाग्राम
रवीना टंडन ने अपनों के साथ मनाया जश्न
अभिनेत्री रवीना टंडन ने होली की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उनकी तस्वीरों में त्योहार के रंग नजर आ रहे हैं।

कटरीना-विक्की-सनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की-कैटरीना के होली के रंग
अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी होली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इनमें विक्की कौशल, सनी कौशल के अलावा कैट की बहन इसाबेल को भी देखा जा सकता है।

जारा खान - फोटो : पीटीआई
जारा खान का जुदा अंदाज
शबाना आजमी और जावेद अख्तर की होली पार्टी में जारा खान भी पहुंचीं। रंग और गुलाल की महक से वे खिल उठीं। चेहरे पर हंसी साफ देखी जा सकती है।

वरुण धवन-नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम
वरुण धवन और नताशा दलाल
एक्टर वरुण धवन ने भी परिवार के साथ होली सेलिब्रेट की। उन्होंने नताशा के साथ फोटोज शेयर करते हुए फैंस को बधाई दी है।

जहीर खान-सागरिका - फोटो : इंस्टाग्राम
सागरिका घाटगे और जहीर ने बेटे के साथ मनाया त्योहार
सागरिका और जहीर खान ने बेटे फतेह सिंह खान के साथ होली सेलिब्रेट की। बेबी बॉय की यह पहली होली है। बता दें कि कपल ने 16 अप्रैल 2025 को बेटे का स्वागत किया।
विज्ञापन

नेहा धूपिया-अंगद - फोटो : इंस्टाग्राम
फैमिली के साथ नेहा धूपिया की मस्ती
नेहा धूपिया ने अपने परिवार के साथ होली खेली। तस्वीर में नेहा के साथ उनके पति अंगद और बेटा देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें