फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी फिल्मों को मिली नई 'कामुक जोड़ी'

Tue, 17 Jun 2014 11:35 AM IST
व्यूरो/अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो बॉलीवुड में इन दिनों हर फिल्म में चुंबन और अंतरंग दृश्य होते हैं और हर हीरो-हीरोइन की जोड़ी हॉट लगती है, लेकिन फिल्म ‘हेट स्टोरी 2’ के ट्रेलर की तरफ लोग जिस तरह से आकर्षित हुए हैं उसे देख कर लगता है कि छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आई जय भानुशाली और सुरवीन चावला की जोड़ी सबसे ‘हॉट’ है। असल में इस फिल्म के दो ट्रेलर जारी किए गए हैं, एक छोटे पर्दे के लिए और दूसरा यू-ट्यूब के लिए।
विज्ञापन

दयावान का सीन भी किया शामिल

यू-ट्यूब का ट्रेलर सीन के हिसाब से काफी बोल्ड है। इस ट्रेलर में फिल्म ‘दयावान’ का सुपर हिट गीत ‘आखिर तुम पे प्यार आया है...’ भी शामिल है, जिसमें जय और सुरवीन को बहुत ही सेक्सी अंदाज में अंतरंग पलों मे दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि यह गाना आज भी न केवल सुना जाता है बल्कि विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की केमेस्ट्री के लिए देखा जाता है।
विज्ञापन

पसंद की जा रही है यह जोड़ी

इस गाने को पहले दो दिनों में ही करीब अस्सी लाख लोग देख चुके हैं और यह साबित करता है कि लोग इस जोड़ी को अंतरंग पलों में सबसे ज्याद पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि जय और सुरवीन की जोड़ी ने विनोद खन्ना-माधुरी दीक्षित की केमेस्ट्री को पीछे छोड़ दिया है।

ऐसे में नई पीढ़ी के सितारों के लिए यह टीवी स्टार जोड़ी चुनौती की तरह उभरी है। अब बड़े पर्दे पर दोनों कितना चमत्कार कर सकेंगे यह फिल्म की रिलीज पर पता चलेगा। टी-सीरीज के बैनर तले बनी निर्देशक विशाल पंड्या की ‘हेट स्टोरी 2’ में एक औरत के बदले को दिखाया गया है। फिल्म की नायिका अपने प्रेमी की हत्या करने वाले राजनेताओं को कैसे ठिकाने लगाती है, यह देखना दर्शकों को लिए रोचक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें