फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#हिंदीहैंहम: तमिल परिवार में जन्मे आर माधवन को इसलिए सीखनी पड़ी हिंदी, बोले- 'अब मैं इस भाषा को बढ़ावा दूंगा'

Sat, 19 Sep 2020 12:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy
विज्ञापन

‘हिंदी हैं हम’ अभियान के तहत चर्चित फिल्म अभिनेता रंगनाथन माधवन (आर माधवन) ने अमर उजाला के साथ अपने विचार साझा किए। आर माधवन ने बताया कि  एक तमिल परिवार में जन्म लेने के बाद उन्हें क्यों हिंदी सीखनी पड़ी और हिंदी उनकी जिंदगी की एक बेहद जरूरी भाषा बन कैसे बन गई?

विज्ञापन


आर माधवन ने बताया कि उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ था। वो जिस अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ते थे वहां हिंदी बोलने पर जुर्माना लिया जाता था। उन्होंने कहा कि जब आप किसी बच्चे को इस बात के लिए डरा देते हैं कि अगर वो हिंदी बोलेगा तो उसे सजा दी जाएगी तो बच्चा भाषा के साथ जुड़ नहीं पाता। उसे लगता है कि अंग्रेजी से ही उसकी तरक्की होगी। माधवन कहते हैं कि हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हमें बच्चों के मन से ये डर निकालना होगा।

माधवन ने कहा कि जमशेदपुर में पैदा होने के वजह से उन्हें हिंदी सीखनी पड़ी और इसका फायदा उन्हें ये हुआ कि हिंदी और तमिल भाषा में वो फिल्में कर पाए। माधवन इस बात को मानते हैं कि उन्होंने अभी तक हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं किया इस बात का उन्हें अफसोस है। माधवन कहते हैं कि अब वो हिंदी को बढ़ावा देना चाहते हैं। 
विज्ञापन


माधवन ने सवाल उठाया कि हमें पहले ये देखना होगा कि हम हिंदी भाषा को बढ़ावा क्यों दें और इससे हमारी अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा? माधवन ने कहा कि हमें सबसे पहले ये देखना होगा कि दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाएं फैलीं कैसे और उनके पीछे क्या वजह रही?

माधवन कहते हैं कि स्मार्टफोन होने की वजह से अब लोग खासकर युवा हिंदी का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा भी इसी वजह से हिंदी सीख पाया। माधवन ने बताया कि स्मार्टफोन के जरिए आजकल सब कुछ हिंदी में टाइप हो जाता है और इस तरह से वो अपने नौकरों को भी हिंदी में मैसेज भेज पाते हैं, जो अंग्रेजी नहीं जानते। उन्होंने कहा कि यही वजह कि मेरे घर के लोग भी अब हिंदी को सही तरह से सीखने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सही तरह से संवाद कर पाएं और अपने विचारों को प्रकट कर पाएं। 
विज्ञापन


'रंगीला' ही नहीं इन फिल्मों से भी उर्मिला मातोंडकर ने लूटी वाहवाही, एक-एक किरदार अपने आप में है खास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें