आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर एक अच्छी खबर मणिपुर से भी आ रही है। पिछले काफी वक्त से मणिपुर हिंसा और विवादों को लेकर खबरों में है। लेकिन, आज एक अच्छी खबर है। करीब दो दशक के अंतराल के बाद यहां हिंदी फिल्म दिखाई जाने वाली है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज करीब 20 साल बाद राज्य में पहली बार एक हिंदी फिल्म प्रदर्शित होगी।