बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने कुछ समय पहले अपने 22 साल रिश्ते को खत्म करते हुए अपनी पत्नी कोमल से तलाक ले लिया। उनके इस रिश्ते के टूटने के पीछे उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर को माना जा रहा है।
पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बाद से ऐश्वर्या राय इस्तेमाल कर रहीं ये खास चीज, बिना किसी को बताए कर देती हैं ऑर्डर
विज्ञापन
2 of 4
Himesh Reshammiya
स्पॉटब्वॉय की मानें तो बीवी से तलाक लेने के बाद हिमेश आजकल अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया के साथ एक ही घर में रह रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द ये दोनों शादी रचाने वाले हैं। हालांकि एक इवेंट के दौरान जब हिमेश से पूछा गया, 'क्या वो अपनी दूसरी शादी के लिए तैयार हैं? इसका जवाब उन्होंने न में दिया।
विज्ञापन
3 of 4
हालांकि इस सवाल ने हिमेश को थोड़ा परेशान जरूर कर दिया था। हिमेश के एक करीबी सूत्र ने स्पॉट ब्वॉय को दिए इंटरव्यू में बताया कि हिमेश पत्नी से तलाक लेने से पहले ही अपनी दोस्त के साथ एक ही घर में रह रहे थे। इतना ही नहीं सोनिया, हिमेश के लाइव शो के दौरान भी उनके साथ ही रहती हैं।
कहा जाता है कि हिमेश का बेटा स्वयम भी सोनिया को काफी पसंद करता है। गौरतलब है कि हिमेश ने तलाक के बाद कहा था कि, ‘कई बार जिंदगी में आपसी सम्मान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है और अपने रिश्ते को उचित सम्मान देते हुए मैंने और कोमल ने परस्पर सहमति से पति और पत्नी के रिश्ते से कानूनन अलग होने का फैसला किया है।’