बॉलीवुड में हिमेश रेशमिया उन चंद लोगों मे शामिल हैं जो सिंगर, एक्टर, राइटर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। हिमेश अपनी आने वाली फिल्म में गैंगस्टर लुक में नजर आएंगे।
रेशमिया की फिल्म 'गन्स एण्ड रोज' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इस फिल्म में हिमेश एक गैंगस्टर का रोल अदा कर रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर रवि राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में हिमेश मुंबई के एक गैंगस्टर का रोल कर रहे हैं जो अपने प्यार को बचाने के लिए आयरलैंड से ग्रीस के सफर पर निकल जाता हैं।
इस फिल्म के लिए हिमेश ने और वजन कम किया है। इस बार हिमेश बॉडी पर टैटू के साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू होने जा रही है। हिमेश इससे पहले फिल्म 'द एक्सपोज' में नजर आए थे।