फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर: शादी का क्रेज और कंफ्यूजन दिखाएगी 'स्वीटी वेड्स एनआरआई'

Sat, 06 May 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
स्वीटी वेड्स एनआरआई
विज्ञापन
'यारियां' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हिमांश कोहली की नई फिल्म 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' का ट्रेलर आ गया है। इस फिल्म में उनके साथ जोया आफरोज हैं। जोया को इससे पहले 'आप हम साथ-साथ हैं' में छोटी बच्ची के रूप में देख चुके हैं।
विज्ञापन


'स्वीटी वेड्स एनआरआई' एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म जोया के पिता की एक ही ख्वाहिश है कि उनकी बेटी की शादी एक एनआरआई हो। इसके लिए वो ऑनलाइन प्रोफाइल बनाने जैसी लाख कोशिशें करते हैं। वहीं जोया के ब्वॉयफ्रेंड का रोल अदा कर रहे हिमांश कैसे जोया कि शादी रोकते हैं, यही है फिल्म की कहानी। हिमांश और जोया के अलावा फिल्म में दर्शन जरीवाला, किरन जुनेजा और बबलू मुखरेजी भी हैं। फिल्म में आपको 90बे के दशक के हिट गाने 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' को भी सुनने का मौका मिलेगा।

फिल्म का निर्देशन हसनन हैदराबादवाला ने किया है। तारीक मोहम्मद ने फिल्म की कहानी लिखी है। स्वीटी वेड्स एनआरआई 2 जून को रिलीज होगी। इस दिन राजकुमार राव और श्रुति हासन की फिल्म 'बहन होगी तेरी' भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें