हिमांश कोहली की आने वाली फिल्म 'रांची डायरीज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ये तो साफ है कि फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी होने वाली है। इस फिल्म में हिमांश के साथ सौंदर्या शर्मा नजर आने वाली हैं।
ये फिल्म काफी हल्के बजट में बनकर तैयारी होने वाली है। 'हिंदी मीडियम', 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का', 'बरेली की बर्फी' और 'शुभ मंगल सावधन' जैसी लो बजट फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल कर पाती है।
पढ़ें- इस बड़े डायरेक्टर पर महिमा ने लगाया था कास्टिंग काउच का आरोप, फ्लॉप होन के बाद करना पड़ा था ये काम
हिमांश ने साल 2014 में फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद अब उनकी फिल्में 'स्वीटी वेड्स एनआरआई' और 'रांची डायरीज' इल साल रिलीज होने वाली हैं। यहां देखें फिल्म का ट्रेलर: