अमेरिकी एक्ट्रेस, सिंगर, नोवेलिस्ट और एंटरप्रेन्योर हिलेरी डफ दूसरी बार मां बनी हैं। हिलेरी ने बेटी को जन्म दिया है। यह बच्चा हिलेरी और उनके ब्वॉयफेंड मैथ्यू कोमा का है। इससे पहले भी हिलेरी एक बेटे की मां हैं।
खुद हिलेरी ने यह न्यूज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालों से शेयर की है। हिलेरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- घर में नन्हें मेहमान के आने की हमें बहुत खुशी है। ये हमारी लक्की चार्म है। इसके साथ ही उन्होंने बेबी गर्ल का नाम बैंक वायलेट बेयर रखा है।
जब हिलेरी से उनके ब्वॉयफ्रेंड से शादी के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया- मुझे अभी तक ऐसा लगा नहीं कि मुझे शादी करके टैग लाइन देने की जरूरत है। हम दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश है। अभी हमारा पूरा फोकस नन्हें मेहमान की तरफ है।
बता दें कि 30 साल की हिलेरी ने पिछले साल दिसंबर में कन्फर्म किया था कि मार्च में अलग होने के बाद वह फिर से मैथ्यू के साथ आ गई हैं। बता दें हिलेरी ने अपने प्रेग्नेंसी का खुलासा बीते जून को किया था। हिलेरी ने बताया कि उन दिनों उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उनका पूरा ख्याल रखा।
साल 2000 में मेडिकल ड्रामा 'शिकागो होप' से एक्टिंग करियर शुरू करने वालीं हिलेरी को 2001 में टीवी सीरीज 'लिजी मैकग्वायर' से प्रसिद्धि मिली। इस सीरीज पर 2003 में फिल्म भी बन चुकी है। एक्टिंग से इतर हिलेरी की आवाज भी हजारों-लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी है। 2002 में हिलेरी ने 'सांटा क्लाउज लेन' से म्यूजिकल करियर की शुरुआत की।