फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के हाथों टार्चर हुईं ये खूबसूरत हीरोइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही पूरी दुनिया इनकी खूबसूरती पर फिदा रही हो लेकिन इनके खुद के पतियों ने इन नायिकाओं की कद्र नहीं की। कईयों के जीवन में गालियां और मारपीट की जगह वैसे ही रही जैसे की घरेलू हिंसा से प्रताड़ित किसी आम महिला की जिंदगी में होती है। इस सूची में केवल पुरानी ही नहीं बल्कि नई नायिकाओं का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


श्वेता ने सही काफी प्रताड़ना

'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से घर-घर में लोकप्रिय टीवी कलाकार श्वेता तिवारी अपने खुद के घर में महफूस नहीं रही। श्वेता की सफलता जैसे-जैसे आगे बढ़ी उनके पति राजा चौधरी ने उनको उतना ही टार्चर करना शुरु कर दिया।

शूटिंग से थकी-हारी श्वेता जब भी घर में पंहुचती पति का टार्चर सहना पड़ता। राजा इतने फ्रस्टेट हो गए थे कि कभी-कभी तो वह शूटिंग सैट पर भी श्वेता को परेशान करने पंहुच जाते थे।

बताया जाता है कि नच बलिए के दौरान राजा ने श्वेता को इतना मारा था कि उसका असर उनकी आंख तक पर हो गया था। श्वेता ने इस रिश्तो को संभालने की हर संभव कोशिश की लेकिन राजा के न सुधरने पर श्वेता ने उनसे तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली। अब श्वेता के चेहरे पर वह खुशी दिखाई देती है जो उनको राजा के संग नहीं मिली थी।

मीना कुमारी को पति ने ही बना दिया ट्रेजडी क्वीन

बेमिसाल अदाकारा मीना कुमारी ने जब कमाल अमरोही का दामन थामा तो कभी नहीं सोचा था कि ये रिश्ता उनको इतना कष्ट देगा। कमाल से शादी के बाद मीना की जिंदगी पूरी तरह से बिखर गई।

बताया जाता है कि कमाल, मीना को बहुत सताते थे। गाली-गलौज और मारपीट उनकी जीवन में आम हो चला था। आखिरकार मीना पति के टार्चर के आगे हार गईं और समय से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं।

गीता दत्त भी रहीं परेशान

गुरुदत्त के साथ गीता दत्त की शादी शुरुआती दौर में काफी खुशहाल रही लेकिन बाद में वहीदा रहमान पर दिल आने के बाद गुरुदत्त ने गीता दत्त को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया।

गीता के लाख समझाने के बाद भी गुरुदत्त वहीदा के आगे पीछे घूमते रहे और गीता को पूरी तरह से उपेक्षित करने लगे। इस गम में गीता शराब के नशे में डूबती चलीं गई उनका कैरियर भी पूरी तरह से बरबाद हो गया।

बाद में गीता ने गुरुदत्त से अलग होने का फैंसला कर लिया लेकिन गुरुदत्त के टार्चर ने उनको पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। वो चाहकर भी इस सदमे से नहीं उभर पाईं। बताया जाता है कि मरते वक्त उनकी आर्थिक स्थिति भी पूरी तरह से डगमगाई हुई थी।
विज्ञापन

विश्व सुंदरी भी नहीं बचीं

विश्व सुंदरी और हीरोइन रह चुकीं युक्ता मुखी भी अपने पति के हाथों टार्चर होने से खुद को बचा नहीं सकीं। युक्ता की शादी प्रिंस टुली से हुई। लेकिन युक्ता को नहीं पता था कि उनका पति उन पर इस तरह अत्याचार करेगा।

जब मामला सिर से ऊपर हो गया तो युक्‍ता ने मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन पर दर्ज करवाई कि उनके पति दहेज उत्पीडन, पिटाई और अप्राकृतिक सेक्स करते है। हालांकि उनके पति ने इस बात से पूरी तरह इंकार किया और ये मामला कोर्ट तक पंहुच गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें