फिल्म ‘पद्मावत’ के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फैंस रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। पिछले काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें हर तरफ छाई हुईं हैं। कहा जा रहा था कि इस साल के अंत तक दोनों शादी कर लेंगे। इस बीच रणवीर ने फाइनली इस बारे में कुछ कहा है।
विज्ञापन
2 of 5
Deepika and Ranveer
अंग्रेजी समाचार पोर्टल बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने कहा, जब तक कि कुछ आधिकारिक रूप से कहा नहीं जाता तब तक कुछ भी आधिकारिक घोषणा नहीं है। यह कयासों के द्वारा उपजी एक प्रक्रिया है।
विज्ञापन
3 of 5
ranveer singh
रणवीर ने कहा, मैं कोई संत नहीं हूं। भविष्य के बारे में मैं नहीं कह सकता हूं कि फलां चीज फलां वक्त पर फलां जगह होगी। फिलहाल हम दोनों ही काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं।
4 of 5
Ranveer Singh
दीपिका के बारे में रणवीर ने कहा, वह पिछली कुछ दिक्कतों से उबरने की कोशिश कर रही है। हम बहुत ज्यादा व्यस्त और भ्रमित हैं तो इसलिए यदि भविष्य के बारे में कोई घोषणा होगी तो आप मुझे छत पर खड़े होकर चिल्लाते हुए देखेंगे।
बता दें, दीपिका ने भी शादी के सवाल पर यही कहा था कि वह अपनी शादी को टाल नहीं सकतीं। उनके मां-पापा चाहते हैं कि उनकी शादी हो और वह भी खुद को दुल्हन बने देखना चाहती हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हो रहा है।