फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशि कपूर की अंतिम तस्वीर आई सामने, आखिरी बार पूरा कपूर खानदान दिखा था साथ

Tue, 05 Dec 2017 06:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दौर के सबसे हैंडसम और रोमांटिक एक्टर शशि कपूर को मंगलवार के दिन राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। इस गमगीन माहौल के बीच बादलों ने भी पानी बरसा कर अपना शोक व्यक्त कर दिया। कुछ महीनों पहले ही बायपास सर्जरी से गुजरे शशि कपूर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।
विज्ञापन


1938 में जन्मे शशि कपूर के तीन बच्चे हैं करन कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर। हाल ही में शशि कपूर और उनकी फैमिली का एक आखिरी फोटो सामने आया है। इस फोटो में शशि कपूर के साथ ऋषि कपूर, करिश्मा कपूर, रणबीर कपूर, नीतू सिंह समेत लगभग पूरा खानदान नजर आ रहा है।
विज्ञापन

करिश्मा कपूर ने की थी शेयर

ये फोटो पिछले साल की क्रिसमस पार्टी का है जो शशि कपूर के घर रखी गई थी। बता दें कि कृष्णा कपूर के परिवार में शशि सबसे छोटे सदस्य थे। शशि कपूर का जाना बॉलीवुड जगत के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें चाहने वाले हर शख्स के लिए दुख की घड़ी है। इस फोटो को करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तैमूर को जन्म देने के चलते करीना इस आयोजन का हिस्सा नहीं बन पाई थी।
    The family that eats together stays together ❤️ #familygoals#familylove#christmaslunch #merrychristmaseveryone🎄 A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on Dec 25, 2016 at 3:33am PST

79 की उम्र में दुनिया से रूखसत लेने वाले शशि का जन्म कोलकाता में हुआ था। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले शशि लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार शाम आखिरी सांस लेने के बाद मंगलवार को मुंबई के सांताक्रूज में उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर बॉलीवुड के तमाम बड़े दिग्गज और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें