बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्में बनी हैं, लेकिन साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' अपने आप में एक मास्टर पीस है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया था। अब यह फिल्म अपने सीक्वल को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। जल्द ही 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। ऐसे में इस फिल्म के बारे में जोरों-शोरों पर हो रही हैं। पहली फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद भी प्रियदर्शन ने इसके दूसरे पार्ट का निर्देशन नहीं किया था। इस बीच अब प्रियदर्शन का बयान सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि वह कभी भी दोबारा 'हेरा फेरी' को बनाने की कोशिश नहीं करते।