फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लगा जैसे धरम जी आस पास हैं..', हेमा मालिनी ने साझा की भावुक पोस्ट, कल धर्मेंद्र को मिला था पद्म विभूषण सम्मान

Tue, 26 May 2026 12:41 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hema Malini Emotional Post For Dharmendra: हाल ही में दिवंगत अभिनेता धर्मेद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने ये पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में रिसीव किया। आज हेमा मालिनी ने एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
विज्ञापन
हेमा और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 मई को दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 'हीमैन' का ये पुरस्कार उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने रिसीव किया। इसके बाद आज हेमा ने इस खास पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

'धरम जी की मौजूदगी का एहसास'
हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह मेरे लिए बेहद खुशी और गर्व का पल था। मुझे ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे धरम जी खुद वहां आस पास मौजूद हैं और मेरा हाथ थामकर मुझे मंच की तरफ ले जा रहे हैं।'

हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम
'आंखों में आए आंसू' 
हेमा ने आगे लिखा, 'जब राष्ट्रपति योग्य हस्तियों को पुरस्कार दे रही थीं, तब मैं वहां धरम की प्रतिनिधि बनकर बैठी थी। उनके साथ बिताए साल, फिल्मों में सह-कलाकार के रूप में काम करना और फिर उनकी पत्नी बनने की सारी यादें मेरी आंखों के सामने आ गईं और मेरी आंखें भर आईं।' हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा कि वह एक बहुत प्यार करने वाले पति, अच्छे पिता, दादा और एक सच्चे मार्गदर्शक थे। उन्हें जानने वाला हर इंसान उनसे बेहद प्यार करता था।'
विज्ञापन

हेमा - फोटो : इंस्टाग्राम
'फैंस का जताया आभार'
हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने यह सम्मान अपने पूरे परिवार और धर्मेंद्र के करोड़ों फैंस और शुभचिंतकों की तरफ से स्वीकार किया है। उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा कि वह धर्मेंद्र की यादों को अपनी आखिरी सांस तक संभालकर रखेंगी। हेमा से पहले उनकी बेटी एशा देओल ने भी पिता धर्मेंद्र के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़ें:  'काश वो मौजूद होते', धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर एशा देओल हुईं भावुक; लिखी दिल की बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें