फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: भरतनाट्यम से भारत की संस्कृति को दिखाने पर हेमा मालिनी को गर्व, बोलीं- 'नृत्य ही मेरी साधना है'

Sat, 15 Feb 2025 05:44 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में हेमा मालिनी ने डांस के प्रति अपने प्रेम को बयां किया। इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी और आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जैसे कई कलाकार शामिल हुए।
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बैंगलोर में अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन में हेमा मालिनी ने डांस के प्रति अपने प्रेम को बयां किया। इस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी और आध्यात्मिक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जैसे कई कलाकार शामिल रहे। कार्यक्रम में आंतरिक शांति और आध्यात्मिकता को लेकर चर्चा हुई। वहीं, योग और ध्यान करने जैसी चीजों पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बताई रोल मॉडल की परिभाषा
हेमा मालिनी ने इस कार्यक्रम में कहा कि कोई भी रोल मॉडल किसी डिजाइन से नहीं बनता। वह व्यक्ति अपने जीवन को जीने के तरीके और संघर्षों से लड़ने और जीतने की क्षमता के कारण रोल मॉडल बनता है।

हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dreamgirlhemamalini
नृत्य को लेकर बोलीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने नृत्य के प्रति अपने लगाव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, जब मैं नृत्य करती हूं तो जीवित महसूस करती हूं। खुद अपने मन के साथ जुड़ाव महसूस कर पाती हूं। नृत्य, योग और ध्यान मेरी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि भरतनाट्यम के माध्यम से वे भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखा पाईं, ये बहुत ही गर्व की बात है।  

निर्माता अश्विनी अय्यर ने कही ये बात
फिल्म निर्माता अश्विनी अय्यर तिवारी ने कहा कि न कहना और जो चीजें आपको खुशी दें, उसे करने से ही असली ताकत का पता चलता है। सिनेमा को लेकर निर्माता ने कहा कि ये हंसी, प्यार और भावनाओं को जाहिर करने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में क्या करना है, ये हमें खुद तय करना होगा। कोई हमें कभी भी बचाने नहीं आएगा।

Sivakarthikeyan: फैंस को बड़ी सौगात देने की तैयारी में शिवकार्तिकेयन, 'एसके 23' का इस दिन रिलीज होगा टीजर

विज्ञापन

कुछ ऐसी है सम्मेलन की थीम
अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन के 10वें संस्करण के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ 14 फरवरी को हुआ। यह कार्यक्रम 16 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में 50 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में 60 से अधिक वक्ता शामिल होने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें