फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप जो दिल तोड़कर गए, उसे समेट रही हूं..’, धर्मेंद्र के बर्थडे पर भावुक हुईं हेमा; बोलीं- तुम हमेशा साथ रहोगे

Mon, 08 Dec 2025 02:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hema Malini Post On Dharmendra Birthday: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र आज हमारे बीच नहीं हैं। धरम जी के जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र और हेमा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का बीते 24 नवंबर को निधन हो गया था। जिसके बाद से उनके परिवार और फैंस लगातार उन्हें याद कर रहे हैं और अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर रहे हैं। आज धर्मेंद्र 90 साल के हो जाते। धर्मेंद्र के जन्मदिन पर हेमा मालिनी ने कई पुरानी तस्वीरों के साथ एक भावुक नोट लिखा है।  
विज्ञापन

हेमा मालिनी का पोस्ट
हेमा मालिनी ने एक्स पर धर्मेंद्र के साथ अपनी दो पुरानी तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों के हेमा ने लिखा, 'धरम जी, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। दो हफ्ते से ज्यादा हो गए जब आप मुझे अचानक छोड़कर चले गए। मेरा दिल टूट गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे मैं उन टुकड़ों को जोड़ रही हूं और अपनी जिंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रही हूं।

भगवान का शुक्रिया
हेमा ने आगे लिखा, 'आप भले ही शरीर से दूर चले गए, पर मेरी आत्मा में हमेशा मेरे साथ हैं। हमारे साथ बिताए वो सारे प्यारे पल, हमारी हंसी-खुशी भरी यादें कभी मिट नहीं सकतीं। उन यादों को बार-बार जीना मुझे बहुत सुकून और खुशी देता है। मैं भगवान का लाख-लाख शुक्रिया करती हूं कि उन्होंने हमें इतने सुंदर साल साथ बिताने का मौका दिया, हमारी दो प्यारी बेटियां दीं, और ढेर सारी खूबसूरत यादें दीं जो मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।
विज्ञापन

भगवान से प्रार्थना
हेमा ने आगे लिखा, 'आपके जन्मदिन पर मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि आप ऊपर जहां भी हैं, ढेर सारी शांति और खुशी दें। आप अपनी नेकी, विनम्रता और इंसानियत से इसके पूरी तरह हकदार हैं। एक बार फिर… जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे धरम जी।'

यह भी पढ़ें: 'पापा हमेशा मेरे...', सनी देओल ने धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर किया इमोशनल पोस्ट; शेयर किया थ्रोबैक वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें