फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: 'इस सम्मान के हकदार', हेमा मालिनी ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए दी बधाई

Tue, 01 Oct 2024 06:29 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेमा मालिनी ने अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद उन्हें बधाई दी है। अभिनेत्री का खास पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। 
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती-हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री) ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि अनुभवी अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को इस वर्ष के प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उस समय से, मीडिया और सोशल मीडिया दिग्गज अभिनेता के बारे में सभी अपडेट से गुलजार रहा है। बधाई देने वाले सितारों की सूची में अब हेमा मालिनी का भी नाम जुड़ गया है। अभिनेत्री ने खास तस्वीर के साथ मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी है। 

हेमा मालिनी ने दी मिथुन दा को बधाई 

आज, दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर मिथुन चक्रवर्ती उर्फ मिथुन दा के लिए अपनी बधाई पोस्ट की। एक खास तस्वीर के साथ हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा, 'यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि इस साल का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिथुन चक्रवर्ती को दिया गया है।'

विज्ञापन


Banda Singh Chaudhary: जिसके लिए सुर्खियां बनाते रहे अरशद वारसी, रिलीज हो गया उस फिल्म ‘बंदा’ का ट्रेलर


सम्मान का बताया हकदार 

उन्होंने आगे कहा, 'मिथुन दा ने अपनी एक्शन फिल्मों और अपने नृत्य कौशल से फिल्म इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी है और वह इस मान्यता के पूरी तरह से हकदार हैं। इस अद्भुत इंसान को बधाई और शुभकामनाएं, जिनके साथ मैंने स्क्रीन उपस्थिति भी साझा की है।' इसके साथ उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Anil Kapoor: ‘शक्ति’ के 42 वर्ष पूरे होने पर अनिल कपूर ने साझा किया भावुक नोट, कहा- मुझे परिवार जैसा महसूस हुआ

प्रशंसकों ने लुटाया प्यार 

हेमा मालिनी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'डिस्को डांसर को शुभकामनाएं। आंधी-तूफान, तकदीर, गलियों का बादशाह और अन्य फिल्मों में उनके साथ आपकी जोड़ी को कोई कैसे भूल सकता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि बॉलीवुड सिर्फ आप दोनों का ही है, लेकिन बॉलीवुड की मेरी परिभाषा आप दोनों पर शुरू और खत्म होती है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें