फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helly Shah: कास्टिंग काउच को लेकर हेली शाह का खुलासा, बोलीं- 'यह ऑनलाइन भी चलेगा'

Wed, 02 Jul 2025 05:20 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Casting Couch: हेली शाह ने बताया कि मनोरंजन उद्योग में उन्हें एक परेशान करने वाला अनुभव हुआ। उन्हें एक प्रोजेक्ट का ऑफर मिला, लेकिन इसके साथ एक शर्त रखी गई थी।
 
विज्ञापन
हेली शाह - फोटो : इंस्टाग्राम@hellyshahofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हेली शाह ने मनोरंजन उद्योग के एक परेशान करने वाले अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें एक वेब शो की पेशकश की गई थी, लेकिन इसके लिए समझौता करने की शर्त रखी गई थी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

हेली के सामने रखी गई शर्त
इंडिया फोरम के एक इंटरव्यू के दौरान हेली ने कहा कि उन्हें एक बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर हुआ, जिसे सुनकर वह उत्साहित थीं। लेकिन जब उन्होंने पूछा कि क्या वह वाकई उनके लिए है, तो जवाब में कहा गया कि एक शर्त है, जिसके लिए उन्हें कहीं जाना होगा। हेली ने इसे ठुकरा दिया और कहा, "कृपया किसी और को चुनें, मैं यह नहीं कर सकती।"

नंबर को किया ब्लॉक
उस शख्स का जवाब और भी चौंकाने वाला था। उसने कहा कि यह काम ऑनलाइन भी हो सकता है। हेली ने इसे अजीब और गलत बताया, और उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बेशर्मी से व्यवहार करते हैं, जो बहुत दुखद है। आखिरकार, हेली ने उस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया।
विज्ञापन

हेली शाह की नई फिल्म
हेली अब गुजराती फिल्म डेडा में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन हेमा शुक्ला ने किया है। इस फिल्म में वह एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसकी गर्भावस्था में जटिलताएं हैं। फिल्म में गौरव पासवाला, सोनाली लेले देसाई और मेहुल बुच भी हैं। यह फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका ने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर पर काम को लेकर कही खास बात, बोलीं- 'मैं अपने...'...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें