फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helena Luke Passsed Away: मिथुन की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन, फेसबुक पर लिखी ये अंतिम पोस्ट

Mon, 04 Nov 2024 09:33 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की है।
विज्ञापन
हेलेना ल्यूक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री कल्पना अय्यर ने इसकी सूचना अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा की है। मिथुन और हेलेना का विवाह चार महीने ही टिक पाया था। हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ में एक खास किरदार निभाया था। लंबे समय से अमेरिका में ही रह रहीं हेलेना ने डेल्टा एयरलाइंस में नौकरी भी की। बीती रात अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अपनी तबियत ठीक न होने के बीत सोशल मीडिया पर लिखी थी, लेकिन चिकित्सकीय मदद न लेने के चलते उनका निधन हो गया है।

हेलेना ल्यूक की अंतिम पोस्ट 

हेलेना ल्यूक के निधन के बाद उनकी अंतिम फेसबुक पोस्ट ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। हेलेना ने कल सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर लिखा था, 'अजीब लग रहा है। मिश्रित भावनाएं और कोई सुराग नहीं क्यों। असंबद्ध।' लोग पोस्ट पर कमेंट कर कयास लगा रहे हैं कि आखिर हेलेना को निधन से एक दिन पहले ऐसा क्यों महसूस हो रहा था। वहीं, उनके प्रशसंकों ने पोस्ट पर टिप्पणी कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें