फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heeramandi: 2 मिनट के गाने के लिए लगी 10 दिनों की मेहनत, भंसाली ने रातोंरात सिलवाए थे घाघरे, डांसर का खुलासा

Mon, 20 May 2024 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सीरीज में अदिति राव हैदरी का गाना 'ओ सैंया' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना जितना बेहतरीन है, इसे बनाने में उतनी ही मेहनत लगी है। इसके बारे में बैकग्राउंड डांसर अनुष्का गहिलोट ने एक पोस्ट साझा किया है।
 
विज्ञापन
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है। भंसाली की हर एक फिल्म चर्चा में रहती हैं। 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' से उन्होंने वेब सीरीज में डेब्यू किया है। भंसाली ने सीरीज की कास्ट से लेकर कपड़े तक का चुनाव खुद किया था। सीरीज में अदिति राव हैदरी का गाना 'ओ सैंया' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह गाना जितना बेहतरीन है, इसे बनाने में उतनी ही मेहनत लगी है। इसके बारे में बैकग्राउंड डांसर अनुष्का गहिलोट ने एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन


अनुष्का ने साझा किया पोस्ट
अनुष्का ने पोस्ट साझा कर बताया कि 2 मिनट के इस गाने के लिए 10 दिन की मेहनत लगी थी। उन्होंने लिखा, 'इस शो को बनाने में दो साल से अधिक का समय लगा, जिसे लोग एक ही दिन में देखते हैं! और अदिति का गाना जिसे आप दो मिनट में देखते हैं, उसे बनाने में हमें 5 दिन की रिहर्सल और 5 दिन की शूटिंग लगी। हर दिन सुबह जल्दी आना, नाश्ता करना, 2 घंटे तक मेकअप के बाद इस गाने को शूट करना काफी मुश्किल था।'

भंसाली के लिए कही यह बात
भंसाली के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा,  'संजय लीला भंसाली एक प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं, छोटी-छोटी चीजों पर भी पैनी नजर रखते हैं। हमारे दुपट्टे से लेकर हमारी ज्वैलरी और ड्रेस तक को लेकर निर्माता काफी सीरियस थे।'
विज्ञापन


रातोंरात बदला बनवाया गया था घाघरा
इसी क्रम में अनुष्का ने एक खास सीन के बारे में बताया, जिसमें भंसाली ने रातोंरात डांसर की ड्रेस बनवाई थी। अनुष्का ने कहा, 'परफॉर्मेंस के दौरान मैं फाउंटेन के काफी करीब डांस कर रही थी और इस कारण मेरे घाघरे का रंग उड़ गया। इसे देखते हुए भंसाली ने रातोंरात छह नए घाघरे बनवाए थे। इस दौरान निर्माता ने पूरी शूटिंग रोक दी थी। कुछ घंटों के ब्रेक के बाद इसे फिर से शूट किया गया और अब अदिति की गजगामिनी वॉक काफी वायरल हो रही है।'
विज्ञापन

 

Jr NTR: 'देवरा' के पहले गाने 'फियर' में फैंस ने निकाली ये कमी, दोबारा अपलोड करने को कहा

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें