फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगी एक्ट्रेस

Thu, 02 Mar 2023 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बड़े मियां छोटे मियां में अब सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हो चुकी है। इससे पहले भी वह अक्षय के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक तस्वीर सामने आई थी, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए थे। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Filmy Wrap: अक्षय पर भड़के मनोज देसाई और अमेरिका में आरआरआर का जलवा कायम, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
'बड़े मियां छोटे मियां' में दिखेंगी सोनाक्षी
दरअसल, फिल्म में अब सोनाक्षी सिन्हा की एंट्री हो चुकी है। इससे पहले भी वह अक्षय के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। हालांकि,  टाइगर के साथ यह उनकी पहली फिल्म है। साथ ही, यह पहला मौका है जब टाइगर के साथ खिलाड़ी कुमार जबर्दस्त एक्शन करते नजर आएंगे। अभी कुछ समय पहले ही फिल्म का एक बड़ा शेड्यूल पूरा हुआ है। वहीं, अब इसके दूसरे शेड्यूल की शूटिंग विदेशी लोकेशंस पर तेजी से की जा रही है। बता दें कि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्माण जैकी भगनानी और वाशु भगनानी अपने बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तहत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Chinmayi-Samantha: मीटू आंदोलन के दौरान चिन्मयी का सामंथा ने दिया था साथ, सिंगर ने एक्ट्रेस को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

इन फिल्मों में अक्षय के साथ किया काम
इससे पहले सोनाक्षी ने अक्षय के साथ राउडी राठौर, जोकर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा और हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। पिछले साल अक्टूबर में जाह्नवी कपूर के भी इस फिल्म में शामिल होने की खबरें आई थीं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर बड़ा अपडेट आया सामने, इस एक्टर की हुई फिल्म में एंट्री, ऐसी होगी कहानी
ओटीटी पर भी दिखाएंगी जलवा
बता दें कि सोनाक्षी जल्द ही संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस शो का पोस्टर सामने आया था, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।  इसके अलावा वह एक्सेल एंटरटेनमेंट की वेब सीरीज दहाड़ में भी जल्द दिखने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें