फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumod Raney: आंखों में आंसू भरे दिखे सलमान, दोस्त कुमुद राणे का निधन; अंतिम दर्शन करने पहुंचे अरबाज और सोहेल

Tue, 09 Jun 2026 04:24 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan at Kumod Raney Funeral: आज मंगलवार को मुंबई में अभिनेता सलमान खान अपनी करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सलमान के अलावा कई सेलेब्स कुमुद राणे के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। जिनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
विज्ञापन
1 of 4
सलमान ने दी कुमुद राणे को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपनी खास दोस्त कुमुद राणे के परिवार के साथ इस मुश्किल समय में साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया पर श्मशान घाट से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सलमान अपनी दोस्त कुमुद को विदाई देते काफी दुखी और भावुक दिखे। सलमान के अलावा भी कई सेलेब्स ने कुमुद राणे को श्रद्धांजलि दी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अंतिम विदाई पर भावुक हुए सलमान
सलमान खान अपनी करीबी दोस्त कुमुद राणे के अंतिम दर्शन के समय काफी दुखी और भावुक दिखे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सलमान के चेहरे पर अपनी दोस्त को खोने का दुख साफ दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में सलमान, कुमुद को श्रद्धांजलि देते हुए अपने आंसू रोकने की कोशिश करते नजर आए।

 
विज्ञापन

3 of 4
सोहेल, सलमा-संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मां के साथ पहुंचे सोहेल खान
सोहेल खान और उनकी मां सलमा खान भी कुमुद राणे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। इन वीडियो से एक बात साफ है कि कुमुद, सलीम खान के परिवार के काफी करीब थीं। सलमान के अलावा सोहेल खान, अरबाज खान, हेलेन, सोहेल की पूर्व पत्नी सीमा और खान परिवार के कई सदस्य कुमुद राणे के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। संजय कपूर भी अपनी पत्नी महीप के साथ दिखे। जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

 

विज्ञापन

4 of 4
सोहेल और हेलन-अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
कुमुद राणे कौन थीं
सलमान खान की करीबी दोस्त थीं कुमुद राणे, जिनके अंतिम संस्कार में 9 जून 2026 को अभिनेता शामिल हुए। कुमुद राणे के परिवार के साथ इस मुश्किल समय में पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद पर पूरे हुए 12 साल, अनुपम खेर और परेश रावल ने दी बधाई; कही यह खास बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें