सैफ़ अली ख़ान अपनी फ़िल्म 'हैप्पी एंडिंग' को लेकर सेंसर बोर्ड के नए निर्देश से परेशान हैं। ख़बरों के मुताबिक़ फ़िल्म को सेंसर बोर्ड से 'यूए सर्टिफ़िकेट' मिल चुका है लेकिन अब बोर्ड फ़िल्म के एक संवाद को हटवाना चाहता है।
'हैप्पी एंडिग' के एक सीन में सैफ़ अली ख़ान "नेकेड गर्ल्स (नग्न लड़कियां)" कहते हैं और सेंसर बोर्ड ने सैफ़ से इसे हटाने को कहा है। फ़िल्म में मुख्य रोल निभाने के अलावा सैफ़ फ़िल्म के निर्माता भी हैं।