फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज पंचोली की एक्स-गर्लफ्रेंड ने खोले कई राज

Tue, 25 Jun 2013 11:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिया खान से पहले सूरज पंचोली की जिंदगी का अहम हिस्सा रह चुकी उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ने पहली बार जिया की मौत के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


जानवी तुरखिया, जिया से पहले सूरज की प्रेमिका थीं। दोनों करीब पांच साल तक साथ भी रहे लेकिन कुछ वजहों से अलग हो गए। हालांकि जानवी का दावा है कि वो और सूरज आज भी बहुत अच्छे दोस्त हैं और इसी नाते वो सच्चाई बयान करने सबके सामने आई हैं।

जानवी ने सूरज पर लगे तमाम आरोपों को झूठा बताते हुए कहा है कि 'उनका' सूरज ऐसा नहीं है। पांच साल के प्रेम-संबंध के दौरान उन्होंने कभी भी सूरज को बद्तमीजी से पेश आते नहीं देखा।
विज्ञापन


सूरज पर लगे आरोपों से आश्चर्यचकित जानवी का कहना है कि ये सब एक साजिश है और सूरज को जान-बूझकर फंसाया जा रहा है।

अब तक की अपनी खामोशी के बारे में उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहती थीं कि उनके घर के बाहर मी‌डिया का जमावड़ा लगे, इसीलिए वो अब तक चुप थीं। लेकिन अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है इसलिए उन्होंने आगे आकर सच्चाई बयान करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


जानवी ने कहा कि जिस सूरज को वो जानती हैं वो बेहद खुश-मिजाज और समझदार लड़का है। वो ऐसा कर ही नहीं सकता। सूरज के साथ अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए जानवी का कहना है कि जब वो सूरज के साथ थीं, उस वक्त भी लड़ाई उनकी वजह से ही होती थी जबकि सूरज हमेशा शांत रहता था।

जानवी तो इस बात का भी दावा करती हैं ‌कि इस दुनिया में सूरज को सबसे करीब से जानने वाली वो इकलौती लड़की हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें