फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि केस में अक्षय कुमार को कोर्ट से राहत

Wed, 26 Apr 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने बाटा फुटवेयर कंपनी द्वारा दायर मानहानि केस में अक्षय कुमार को व्यक्तिगत रूप से छूट दी है। बता दें कि हाईकोर्ट ने अक्षय कुमार को छूट देते हुए कहा है कि मानहानि के इस केस के लिए उन्हें खुद कोर्ट में मौजूद रहने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


न्यायाधीश ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार अपने वकील के जरिये भी अपना पक्ष कोर्ट के सामने रख सकते है। जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने इस पूरे मामले की सुनवाई को 23 मई के लिए टाल दिया है।

बता दें कि 8 फरवरी को अक्षय कुमार ने ट्रायल कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ जारी किए गए समन के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी। उन्होंने मानहानि केस में अपने और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज शिकायत को खारिज करने की मांग की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- सिंगर पर भड़की सोनाक्षी, ट्विटर पर किया ब्लॉक

 गौरतलब हैं कि साकेत कोर्ट ने कंपनी बाटा इंडिया द्वारा दायर मानहानि केस में अक्षय कुमार और 'जॉली एलएलबी 2' की टीम को समन जारी करते हुए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

फिल्म के ट्रेलर में एक्टर अन्नू कपूर, अक्षय कुमार से कहते हुए दिखते है कि 'बाटा का जूता और टुच्ची सी टेरीकॉट की शर्ट पहनकर हमसे जुबान लड़ा रहे हैं'। इसी सीन को लेकर बाटा कंपनी ने ऐतराज जताया है।

उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर्स को लीगल नोटिस भेजकर कहा है कि फिल्म के डायलॉग और सीन से बाटा की इमेज को खराब करने की कोशिश की गई है। लिहाजा उन्हें इस मामले में फिल्म निर्माता को उन्हें 2 करोड़ रुपये देने चाहिए।   
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  सनी लियोन के साथ काम करने से हिचकिचाए सनी देओल, परिवार की छवि को बताया कारण
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें