फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हैरी पॉटर’ सीरीज के फर्स्ट सीजन की रिलीज से पहले दूसरे पार्ट की घोषणा, कहानी को लेकर भी दिया बड़ा हिंट?

Thu, 07 May 2026 04:24 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Series Harry Potter Season 2: 'हैरी पॉटर' सीरीज के फर्स्ट सीजन की रिलीज से पहले ही मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन पर अपडेट दिया है। जानिए, ऐसा फैसला मेकर्स ने क्यों किया? और कहानी को लेकर क्या जानकारी साझा की है। 
विज्ञापन
हैरी पॉटर टीवी सीरीज - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'हैरी पॉटर' फिल्मों को पसंद करने वाले दुनिया भर में मौजूद है, खासकर बच्चों के बीच इस फ्रैंचाइज की फिल्में काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में सीरीज के तौर पर 'हैटी पॉटर' का पहला सीजन जल्द ही आने वाला था। लेकिन फर्स्ट सीजन के आने से पहले ही इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा हो गई है। मेकर्स ने सीरीज 'हैरी पॉटर' के दूसरे सीजन में की कहानी और शूटिंग से जुड़ी जानकारी साझा की है।  
विज्ञापन


राइटर जे.के. रोलिंग की बुक पर बनेंगे अगले सभी सीजन 
एचबीओ की क्रिएटिव टीम ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि राइटर जे.के. रोलिंग की सात किताबों को 'हैरी पॉटर' के अलग-अलग सीजन के तौर पर बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक भी रोलिंग की बुक 'चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' को दूसरे सीजन के तौर पर बनाने की संभावना है। अभी मेकर्स ने इस बात काे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।  
Trending Videos

हैरी पॉटर टीवी सीरीज के मुख्य बाल कलाकार - फोटो : X
कब शुरू होगी दूसरे सीजन की शूटिंग?
'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर होने में अभी वक्त है। लेकिन एचबीओ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फ्रांसेस्का ने कहा, 'हमने अपने ओवरलैपिंग प्रोडक्शन शेड्यूल के लिए प्लानिंग बनाई है, क्रिसमस तक हम पहले सीजन को पूरा कर लेंगे। जिसके बाद सर्दियों में दूसरे सीजन का प्रोडक्शन शुरू करें।' इसके साथ ही उन्होंने जॉन ब्राउन की जमकर तारीफ की है, वह 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन के राइटर हैं। 
 
विज्ञापन

हैरी पॉटर टीवी सीरीज स्टारकास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज को लेकर क्या मिला कोई अपडेट? 
'हैरी पॉटर' सीरीज का पहला सीजन इस साल क्रिसमस में रिलीज होगा। 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का ट्रेलर बीते मार्च को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं दूसरे सीजन की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सिर्फ शूटिंग से जुड़ी जानकारी ही बताई गई है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें