'हैरी पॉटर' फिल्मों को पसंद करने वाले दुनिया भर में मौजूद है, खासकर बच्चों के बीच इस फ्रैंचाइज की फिल्में काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में सीरीज के तौर पर 'हैटी पॉटर' का पहला सीजन जल्द ही आने वाला था। लेकिन फर्स्ट सीजन के आने से पहले ही इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा हो गई है। मेकर्स ने सीरीज 'हैरी पॉटर' के दूसरे सीजन में की कहानी और शूटिंग से जुड़ी जानकारी साझा की है।
राइटर जे.के. रोलिंग की बुक पर बनेंगे अगले सभी सीजन
एचबीओ की क्रिएटिव टीम ने जानकारी साझा करते हुए बताया था कि राइटर जे.के. रोलिंग की सात किताबों को 'हैरी पॉटर' के अलग-अलग सीजन के तौर पर बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक भी रोलिंग की बुक 'चैंबर ऑफ सीक्रेट्स' को दूसरे सीजन के तौर पर बनाने की संभावना है। अभी मेकर्स ने इस बात काे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
हैरी पॉटर टीवी सीरीज के मुख्य बाल कलाकार
- फोटो : X
कब शुरू होगी दूसरे सीजन की शूटिंग?
'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का प्रीमियर होने में अभी वक्त है। लेकिन एचबीओ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फ्रांसेस्का ने कहा, 'हमने अपने ओवरलैपिंग प्रोडक्शन शेड्यूल के लिए प्लानिंग बनाई है, क्रिसमस तक हम पहले सीजन को पूरा कर लेंगे। जिसके बाद सर्दियों में दूसरे सीजन का प्रोडक्शन शुरू करें।' इसके साथ ही उन्होंने जॉन ब्राउन की जमकर तारीफ की है, वह 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन के राइटर हैं।
हैरी पॉटर टीवी सीरीज स्टारकास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज को लेकर क्या मिला कोई अपडेट?
'हैरी पॉटर' सीरीज का पहला सीजन इस साल क्रिसमस में रिलीज होगा। 'हैरी पॉटर' सीरीज के पहले सीजन का ट्रेलर बीते मार्च को रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं दूसरे सीजन की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है। सिर्फ शूटिंग से जुड़ी जानकारी ही बताई गई है।