फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hazel Keech Birthday: छुट्टियां बिताने आईं हेजल कीच को यूं रास आया भारत, बेहद फिल्मी है युवराज संग प्रेम कहानी

Fri, 28 Feb 2025 11:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hazel Keech Birthday: अभिनेत्री हेजल कीच आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें और युवराज सिंह के साथ उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी...
विज्ञापन
हेजल कीच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हेजल कीच बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, अब वह अभिनय की दुनिया से दूर हैं। मॉडलिंग से अभिनय का सफर तय कर चुकी अभिनेत्री हेजल कीच आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री और क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेजल ने बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन फिर भी कम फिल्मों के जरिए वह इंडस्ट्री में खास पहचान बना चुकी हैं। आज हेजल के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

विज्ञापन

हेजल का असली नाम है रोज डॉन
हेजल कीच का जन्म 28 फरवरी 1987 में इंग्लैंड में हुआ था, जिनके पिता एक ब्रिटिश नागरिक थे और मां भारतीय मूल की नागरिक थीं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग 'बील हाई स्कूल' लंदन से की है। कमाल की बात यह है कि अभिनेत्री का असली नाम 'रोज डॉन' है। इन्होंने अपने स्कूल के दिनों से ही स्टेज शोज पर डांस करना शुरू कर दिया था। वहां उन्होंने इंडियन क्लासिकल, वेस्टर्न ब्रिटिश कंटेम्पररी डांस सीखे थे।

छुट्टियां मनाने भारत आई थीं हेजल
इंग्लैंड में जन्मी हेजल 18 साल की उम्र में भारत में छुट्टियां मनाने आई थीं। जब उन्हें मॉडलिंग का काम मिलने लगा तो वह भारत में ही रुक गईं। अभिनेत्री ने फ्रैंकलिन म्यूजिक रीमिक्स के आइटम नंबर 'कहीं पे निगाहें' में भी डांस किया है। इनके साथ ही यह बहुत सारे टीवी विज्ञापन में भी दिखाई दे चुकी हैं। हेजल ने फिल्मों में काम करने से पहले एक सफल मॉडल के रूप में पहचान बना चुकी थीं।

हेजल कीच - फोटो : अमर उजाला
हेजल का फिल्मी करियर
उन्होंने फिल्मों की दुनिया में 2007 में आई तमिल फिल्म 'बिल्ला' में एक डांस नंबर करती दिखाई दी थी। 2007 में हेजल ने सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सपोर्टिंग रोल प्ले किया था, जिससे उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके साथ ही वह 2013 में टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में भी दिखाई दी थीं। लेकिन इस शो में उनका सफर केवल एक हफ्ते का ही रहा था।

युवराज के साथ हेजल की पहली मुलाकात
युवराज सिंह के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद हेजल ने उनसे 2016 में शादी रचाई थी। दोनों की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। अपने लुक्स से लड़कियों को दीवाना बनाने वाले युवराज को हेजल को इम्प्रेस करने में तीन साल लग गए थे। दोनों एक पार्टी में मिले थे और युवराज हेजल को पसंद करने लगे, लेकिन हेजल ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। जब भी युवराज, हेजल को कॉफी डेट के लिए पूछते तो वह हां तो कर देती थीं, लेकिन जिस दिन जाना होता था, उस दिन अपना फोन ऑफ कर देती थीं। ऐसा कई बार हुआ, जिससे युवराज ने गुस्से में आकर हेजल का नंबर डिलीट कर दिया।
विज्ञापन

हेजल कीच और युवराज - फोटो : इंस्टाग्राम
फिर यूं बनी हेजल-युवराज की जोड़ी
हालांकि, युवराज ने एक बार फिर कोशिश की और हेजल से बात करने के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, लेकिन उसे ही एक्सेप्ट करने में हेजल ने कई महीने लगा दिए। तीन महीने बाद दोनों की बातें फिर शुरू हुईं। आखिरकार दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए कॉफी डेट पर गए। युवराज से बार-बार मुलाकात के बाद भी हेजल को यह अंदाजा नहीं हुआ था कि वह भी अब युवराज को पसंद करने लगी हैं, लेकिन जब युवराज ने उन्हें प्रपोज किया, तब उन्होंने झट से हां कह दी और दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक भी पहुंचा। शादी के बाद हेजल ने गुरबसंत कौर नाम अपनाया। हेजल और युवराज के दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें