फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज और हेजल की शादी को तीन साल हुए पूरे, एक्ट्रेस ने तस्वीर पर लिखा- 'तुम वो नहीं रहे लेकिन...'

Sun, 01 Dec 2019 12:08 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hazel yuvraj - फोटो : social media
विज्ञापन
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी को 3 साल पूरे हो गए हैं । ये जोड़ा 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधा था । अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर युवराज ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए हेजल को बधाई दी । वहीं हेजल ने भी युवराज के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की । 
विज्ञापन


युवराज ने फोटो शेयर कर लिखा, 'मुबारक हो बीवी, हमने तीन साल पूरे कर लिए, ऐसा लगता है जैसे तीस साल पूरे हो गए! हैप्पी एनिवर्सरी।' युवराज के इस पोस्ट के बाद सभी खिलाड़ियों के बधाई संदेश आने शुरू हो गए। जहीर खान की पत्नी सागरिका घटगे ने भी दोनों को सालगिरह की मुबारकबाद दी । 

बिपाशा बसु और हरभजन सिंह ने भी इस जोड़े को सालगिरह की बधाई दी। हेजल कीज ने फोटो शेयर कर लिखा, '3 साल बाद, अब हम वैसे नहीं रहे जैसे पहले थे। लेकिन आज भी मैं तुम ही को चुनूंगी बेबी। आई लव यू। तीसरी शादी की सालगिरह के लिए बधाई।'
विज्ञापन

 

साल 2016 में युवराज और हेजल फतेहगढ़ साहिब में सिख रिति-रिवाज के साथ शादी की थी। इस शादी में बॉलीवुड और खेल जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। अनुष्का और विराट की जोड़ी भी इस शादी में शामिल हुई थी। युवराज और हेजल ने इसके बाद गोवा जाकर डेस्टिनेशन वेडिंग भी की थी। 

बता दें कि हेजल जल्द ही आमिर खान की बेटी इरा खान के एक प्ले Euripedes’ Medea में नजर आएंगी । हेजल ने इस रोल के लिए पहले ऑडिशन दिया था । वहीं युवराज ने इसी साल जून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर होने की घोषणा कर दी थी ।
विज्ञापन


 

हैदराबाद में डॉक्टर संग हुए दुष्कर्म-हत्या से आग बबूला हुईं राखी, बोलीं- 'ये दरिंदे भरोसे लायक नहीं'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें