फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपनी अदाओं का जादू दिखाने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही स्क्रीन पर फिल्म 'फैनी खान' में नजर आने वाली हैं। खबरें थी कि इस फिल्म में भी ऐश किसी यंग एक्टर के साथ रोमांस करती दिखेंगी और इसके लिए डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की टीम ने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड विवेक ओबरॉय के कजिन अक्षय ओबरॉय को अप्रोच किया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा है कि अक्षय ने ऐश्वर्या के साथ काम करने से मना कर दिया है। हालांकि, फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने इन्हें अफवाह करार देते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म 'फैनी खान' में ऐश्वर्या के अपोजिट अभी किसी को भी कास्ट नहीं किया गया है।
पढ़ें- एक्टिंग के बाद अब गायकी में हाथ आजमाएंगी ऐश्वर्या राय!
अगस्त के आखिर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी।