फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे! ये श्रद्धा कपूर अचानक मोटी कैसे हो गई?

Tue, 03 Mar 2015 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड में लगता है अब एक नया ही चलन चल निकला है। जिसमें ट्रेंड से उलट अब पतली हीरोइनें खुद को मोटा करने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन


हाल ही में रिलीज फिल्म 'दम लगा के हईशा' में नई अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का मोटापा तो अपने देखा ही होगा। 22 साल की भूमि फिल्म में एक मोटी युवती बनी थीं लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग और कहानी को खूब सराहा गया।

अब श्रद्वा कपूर भी लगता है इसी राह पर चलना चाह रही हैं। गौरतलब है कि यूथ आईकॉन श्रद्वा की फिगर उनकी पहचान है।

लेकिन न्यूयार्क में एक कार्यक्रम के दौरान श्रद्वा का यह नया लुक देखकर हर कोई सकते में आ गया। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार छरहरी काया की श्रद्वा इस लुक में एक दम से मोटी और काफी भरी नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई सोच भी नहीं सकता था कि श्रद्वा अपने आप को इतना मोटा भी कर सकती हैं। लेकिन श्रद्वा ने ऐसा क्यों किया इसका पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि ये माना जा रहा है कि श्रद्घा ने अपनी किसी आने वाली फिल्म के लिए अपने वजन बढ़ाया है।

फोटो सौजन्य-टाइम्स ऑफ इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें