तीनों लोकप्रिय स्टार्स से पूछा गया कि आप संवाद में शामिल हुए। अमर उजाला के बारे में क्या कहना चाहेंगे? इस पर तीनों ने इस तरह जवाब दिए:
'अमर उजाला को 77 बार सैल्यूट': पुलकित सम्राट
पुलकित सम्राट: मैं तो अमर उजाला को 77 बार सैल्यूट करना चाहूंगा। अमर उजाला को 77 वर्ष हो गए हैं। इतने बड़े-बड़े लोगों ने यहां आकर हमसे सवाल किए। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई। आप अमर रहें और उज्जवल रहें'।
'मेरे माता-पिता मुझे यहां देखकर बहुत खुश होंगे': शालिनी पांडे
शालिनी पांडे: '77वें वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत गर्व की बात है। मेरे माता-पिता बहुत खुश होंगे, आज मुझे यहां देखकर। वे जबलपुर से हैं। छोटी जगहों पर यह चीजें बहुत मायने रखती हैं। वे बहुत खुश होंगे कि मैं यहां हूं'।
'यह अखबार नहीं है, यह बहुत करोड़ों घरो का सदस्य है': वरण शर्मा
वरुण शर्मा: 'मेरा मोबाइल साथ नहीं है, नहीं तो अभी दिखाता आपको, मेरे मामा गाजियाबाद में रहते हैं और वो मम्मी को तीन दिन से फोटो भेज रहे हैं कि मैं अमर उजाला में आ रहा हूं। उन्हें इस बात का ज्यादा स्ट्रेस हो रहा था कि यहां आकर ये सीरियस बातें करेगा कैसे'। वरुण ने आगे कहा, 'अमर उजाला का बहुत गहरा रिश्ता है। 77 साल बहुत लंबा समय है। 177 साल का जश्न भी मनाएं आप सभी। यह अखबार नहीं है, यह बहुत करोड़ों घरो का सदस्य है। दादा ने पढ़ा है, मम्मी-पापा ने पढ़ा, बच्चों ने पढ़ा है। जिस तरह आप अपनी पुश्तैनी चीजें घरों को देते हैं, वैसे ही अमर उजाला के अखबार की प्रथा है, यह भी पीढ़ीगत है, जो अगली पीढ़ी को मिलती है। पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। हमें उम्मीद है कि हमें दोबारा यहां आने का मौका मिल सके'।