फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने शुरू की फिल्म 'सिला' की शूटिंग, सेट से शेयर की मुहूर्त की तस्वीरें

Tue, 01 Jul 2025 05:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Silaa Shooting: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'सिला' के सेट से शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इसके साथ ही एक्टर फिल्म की शूटिंग को लेकर अहम जानकारी शेयर की है।
 
विज्ञापन
फिल्म 'सिला' - फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्षवर्धन राणे ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आगामी फिल्म 'सिला' के मुहूर्त से शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं। एक्टर ने निर्देशक के साथ और सिला के मुहूर्त की शानदार तस्वीर शेयर की है। हर्षवर्धन की इस फिल्म को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

हर्षवर्धन राणे का पोस्ट
हर्षवर्धन राणे ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'सिला' के सेट पर पूजा की और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में हर्षवर्धन फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार संग फिल्म का क्लैप बोर्ड लिए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर फिल्म के सेट से शूटिंग के मुहूर्त की तस्वीर है। इन दोनों तस्वीरों के साथ हर्षवर्धन ने कैप्शन में लिखा, 'शूटिंग आज से शुरू हो रही है #SiLAA' हर्षवर्धन की इस नई फिल्म की घोषणा से उनके फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।

फिल्म सिला
'सिला' एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में हर्षवधन के अलावा सादिया खतीब भी नजर आएंगी। सादिया और हर्षवर्धन के अलावा बिग बॉस 18 के विजेता रहे करणवीर मेहरा भी नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग आज 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं, जो पहले मैरी कॉम और सरबजीत जैसी बेहतरीन फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

हर्षवर्धन का वर्कफ्रंट
'सिला' के अलावा हर्षवर्धन 'दीवानियत' फिल्म में नजर आएंगे। यह एक बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी नजर आएगी। यह फिल्म 2 अक्तूबर, 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है। इस फिल्म को मुश्ताक शेख और मिलाप मिलन जावेरी ने मिलकर लिखा है।

यह भी पढ़ें: Manushi Chhillar: व्हाइट साड़ी में गॉर्जियस दिखीं मानुषी छिल्लर, 'मालिक' ट्रेलर लॉन्च के लिए लिया नया लुक

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें