हर्षवर्धन राणे का वीडियो
इस वीडियो में 42 साल के हर्षवर्धन ट्राइसेप्स के लिए बैंड एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं, फिर भारी वजन उठाकर अपनी पीठ, कंधों और बाइसेप्स की ट्रेनिंग करते दिख रहे हैं। आखिर में शोल्डर श्रग्स से अपना वर्कआउट पूरा किया।
सुनसान जगह पर ट्रेनिंग क्यों?
हर्षवर्धन ने बताया कि मुंबई जाने में रोजाना दोनों तरफ से 5 घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। इसलिए उन्होंने अपने ट्रेनर से अनुरोध किया कि वे शूटिंग लोकेशन पर ही उन्हें ट्रेनिंग दें। ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने न्यूटन के गति के दूसरे नियम F = m × a का मजेदार तरीके से जिक्र भी किया।
कब रिलीज होगी 'फोर्स 3'
'फोर्स 3' में हर्षवर्धन राणे के साथ जॉन अब्राहम और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल चल रहा है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म 'फोर्स 3' 19 मई 2027 को रिलीज होगी। 'फोर्स 1' 2011 में रिलीज हुई थी, जिसमें जॉन अब्राहम और जेनेलिया डिसूजा थे। इसके बाद 'फोर्स 2', 2016 में रिलीज हुई थी। अब 'फोर्स 3' रिलीज होगी। यह भी एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
यह भी पढ़ें: 'ओमकारा' और 'कर्तव्य' की तुलना पर सैफ अली खान ने दी राय, बोले- 'अब लोग मुझे गंभीरता से...'..