हर्षवर्धन का पोस्ट
हर्षवर्धन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जिम से अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही बताया कि अगले महीने फिल्म में आने वाले एक बड़े एक्शन सीन के लिए उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ रहा है।
कितना वजह है बढ़ाना
हर्षवर्धन ने लिखा कि पहले फिल्म 'सनम तेरी कसम' और 'एक दीवाने की दीवानियत' के समय उनका वजन 81 किलो था। लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें 92 किलो तक पहुंचना है। अभी उनका वजन 90 किलो है, यानी सिर्फ 2 किलो और बढ़ाना बाकी है।
कब रिलीज होगी 'फोर्स 3'
6 मार्च को 'फोर्स 3' की शूटिंग गुजरात में शुरू हुई। टीम ने पूजा समारोह के साथ काम की शुरुआत की। फिल्म में जॉन अब्राहम (एसीपी यशवर्धन), हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसे भव धूलिया निर्देशित कर रहे हैं। यह फोर्स सीरीज की तीसरी फिल्म है और 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: अनिल कपूर ने शशि कपूर की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, बचपन में निभाया था उनका किरदार; लिखा- 'अमूल्य योगदान ...'