फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर के बेटे के साथ अर्जुन ने बनाया 'चुम्मे में चमनप्राश', वीडियो हुआ वायरल

Wed, 16 May 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल कपूर के बेटे और एक्टर हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' इन दिनों सुर्खियों में है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में हर्षवर्धन एक सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो गया है। 
विज्ञापन


फिल्म के इस गाने का नाम 'चुम्मे में चमनप्राश' है। खास बात यह है कि यह गाना अर्जुन कपूर, अनीषा और शिबानी दांडेकर पर फिल्माया गया है। गाने में अर्जुन कपून का सिजलिंग डांस दर्शकों का काफी पसंद आएगा। 'चुम्मे में चमनप्राश' गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। गाने लिरिक्स आपको हैरान कर देंगे। फिलहाल इस गाने का वीडियो अभी यूट्यूब पर रिलीज नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

आपको बता दें कि अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' दूसरी फिल्म है। उन्होंने फिल्म मिर्जिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। वहीं 'भावेश जोशी सुपरहीरो' की निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। यह फिल्म 25 मई 2018 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें