फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर गीता बसरा को देख धड़का हरभजन का दिल, कैसे हुई पहली मुलाकात? जानें इश्क की अनोखी दास्तां

Fri, 24 Apr 2026 06:28 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harbhajan Singh And Geeta Basra Love Story: राघव चड्ढा के अलावा पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। इस वक्त हरभजन सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनके करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें फैंस फिर से जानने चाहते हैं। इस खबर में पढ़िए हरभजन सिंह और गीता बसरा की मोहब्बत की दास्तां। 

विज्ञापन
हरभजन सिंह और गीता बसरा की लव स्टोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी पर गाना बज रहा था ‘वो अजनबी…’, गाने में एक सलोनी से लड़की नजर आ रही थी। हरभजन ने जब गाने में उस हसीना को देखा तो उनके दिल की धड़कनें तेज हो गईं। अपने दोस्त को पूछा कौन है ये? जवाब में दोस्त ने नाम और पहचान पता करने का वादा किया। कुछ वक्त बाद दोस्त ने हरभजन के लिए गीता बसरा का नंबर अरेंज कर दिया। क्रिकेटर ने तुरंत मैसेज किया लेकिन जवाब आने में चार दिन लगे।
विज्ञापन

फिर कैसे शुरू हुई इनकी प्यार की कहानी, पढ़िए विस्तार से। 

हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : इंस्टाग्राम@geetabasra
गीता बसरा ने कई दिन तक नहीं दिया हरभजन के मैसेज का जवाब
हरभजन ने गीता बसरा को जो पहला मैसेज किया था, उसमें कॉफी डेट के लिए पूछ लिया था। इस मैसेज का जवाब चार दिन तक नहीं आया। हरभजन निराश हो गए। इस दौरान टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप जीता था। इस जीत की बधाई देने के लिए गीता का मैसेज आया। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई। 

हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : इंस्टाग्राम@geetabasra
इस तरह शुरू हुई प्यार की कहानी
जब हरभजन और गीता बसरा की दोस्ती हो गई तो एक बार एक्ट्रेस ने उनसे आईपीएल के दो टिकट मांगे। क्रिकेटर ने अरेंज करवाए, उनका सोचना था कि गीता खुद मैच देखने आएंगी। मगर हुआ इसका उल्टा, उन टिकटों पर गीता के ड्राइवर और उनके बच्चे मैच देखने पहुंच गए। इस बार भी हरभजन काफी दुखी हुए। आखिर में गीता ने सोचा कि हरभजन से मिलकर आईपीएल टिकट दिलवाने के लिए शुक्रिया कहना चाहिए। यह मुलाकात खास थी। दोनों ने आगे एक-दूसरे को समझा, इनकी बातें और मुलाकातें बढ़ने लगीं। वैसे गीता बसरा ने उनकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए लगभग 1 साल का वक्त लिया था। 
विज्ञापन

गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम: @geetabasra
आठ साल तक डेट करने के बाद शादी की
हरभजन सिंह और गीता बसरा ने आठ साल तक डेट किया। फिर साल 29 अक्टूबर 2015 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। एक साल बाद दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। फिर 10 जुलाई 2021 को इनके घर बेटे का जन्म हुआ। आज हरभजन और गीता एक आइडल कपल हैं, दोनों एक खुशहाल जीवन गुजार रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें