फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmani Naaz: फिर बढ़ेंगी फरमानी नाज की मुश्किलें,कॉपीराइट एक्ट में केस कर सकते हैं 'हर हर शंभू' के असली लेखक

Mon, 08 Aug 2022 09:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'हर हर शंभू' के असली लेखक जीतू शर्मा ने फरमानी नाज के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
फरमानी नाज, जीतू शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पवित्र महीने में शिव भजन 'हर हर शंभू' गाकर इंटरनेट पर छाने वाली फरमान नाज इन दिनों मीडिया खबरों में बनी हुई हैं। यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज की जादुई आवाज लोगों को बेहद पसंद आ रही है और उन्हें मजहब की दीवारों को तोड़ते हुए इस भजन को बेहतरीन ढंग से गाया है। उनकी आवाज का जादू इन दिनों सभी के दिलों दिमाग पर चल रहा है, लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आ रही है जिसके बाद वह फिर एक बार सुर्खियों में आ गई हैं। भोले के भजन 'हर हर शंभू' को अपना ओरिजनल बताने वाली फरमानी कानूनी झमेले पड़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, भजन के असली लेखक जीतू शर्मा ने फरमानी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर ली है।  

विज्ञापन

जीतू शर्मा ने दी चेतावनी
कांवड़ के दिनों से छाया यह भजन आज हर किसी की जुबान पर चढ़ा हुआ है। लेकिन, इसको गाने वाली फरमानी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां पहले कुछ कट्टरपंथियों ने फरमानी नाज के खिलाफ फतवे जारी किए थे, वहीं अब 'हर हर शंभू' के असल लेखक जीतू शर्मा उनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस करने का मन बना रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया की फरमानी नाज झूठ बोल रही हैं। जीतू बोले, 'मुझे उनके गाना गाने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह सभी से यह न बोले की यह गाने का ओरिजनल वर्जन है। क्योंकि यह गलत है। मुझे उनसे बिल्कुल दिक्कत नहीं होती अगर वह मुझे क्रेडिट दे देती। असलियत ये है कि फरमानी ने कॉपीराइट के नियम का उल्लंघन किया है। अगर वह मुझसे माफी नहीं मांगती हैं, तो मैं उनके खिलाफ केस करूंगा।'

जानिए 'हर हर शंभू' के बने कितने वर्जन
गुस्साए जीतू शर्मा ने यह भी बताया कि 'हर हर शंभू' के अब तक 310 वर्जन बन चुके हैं। वह बोले,'इस भजन की रिकॉर्डिंग करने के लिए मेरे पास पैसे नहीं थे। इसी वजह से मैंने अपना छोटा हाथी बेच दिया था। यह मेरा आखिरी चांस था क्योंकि अगर मैं सक्सेसफुल नहीं होता तो मैंने यू-ट्यूब छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन मैंने कड़ी मेहनत और बहुत से बलिदान देकर इसे तैयार किया था। इसलिए जब-जब इसे कोई फरमानी नाज का भजन कहता है, तो मुझे बहुत दुख होता है।'
विज्ञापन

जीतू से माफी मांगेंगी फरमानी?
जीतू ने फरमानी के ऊपर केस करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि उन्होंने जीतू को इसमें कोई भी क्रेडिट नहीं दिया है। इस इंटरव्यू में जीतू ने फरमानी नाज की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है। अब देखना यह होगा कि क्या फरमानी नाज सामने आकर जीतू से माफी मांगती हैं या यह मामला अभी और गरमाता दिखाई पड़ने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें