फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Har Mahadev Trailer: इंतजार खत्म! शरद केलकर की 'हर हर महादेव' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगी फिल्म

Tue, 11 Oct 2022 01:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आपको बता दें कि यह फिल्म मूल रूप से एक मराठी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहली मराठी फिल्म भी है जो हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।
विज्ञापन
'हर हर महादेव' का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शरद केलकर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हर हर महादेव' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को भी शिवाजी की गौरव गाथा कहती इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच शरद केलकर की इस पैन इंडिया फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर काफी दिलचस्प है। आपको बता दें कि फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे का किरदार निभाया है। वह शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को साकार करना चाहते हैं। 

विज्ञापन


80 साल-80 किस्से: अमिताभ के परिवार में इन लोगों को नहीं जानते होंगे आप, देखें बच्चन का 'फैमिली ट्री'

'हर हर महादेव' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। यह फिल्म बाजी प्रभु के नेतृत्व में एक लड़ाई की कहानी को बयां करती है, जहां केवल 300 सैनिकों ने 12,000 दुश्मन सेना से मुकाबला किया और जंग जीती। इस जीत के लिए उन्होंने अपने जान की बाजी लगा दी और अपनी जिंदगियां कुर्बान कीं। शरद केलकर अपनी दमदार आवाज से पूरे टीजर में बांधे रखते हैं।

80 साल-80 किस्से: सुपरमैन-बैटमैन को टक्कर दे चुके हैं अमिताभ, सुप्रीमो बन कॉमिक्स की दुनिया में मचाया था धमाल

फिल्म का ट्रेलर जी स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'स्वराज्य कोई एक रात में देखा गया सपना नहीं, बल्कि स्वराज्य तो महायज्ञ है जिस में कई वीरों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दी! देखिये छत्रपति शिवाजी महाराज का पराक्रम और बाजीप्रभू देशपांडे के इमान की एक झांकी! इस दिवाली, 25 अक्टूबर से हिंदुस्तान के सिनेमा घरो में 'हर हर महादेव' बताने आ रही है 350 साल पुराना स्वर्ण इतिहास! वो भी मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ इन पांच भाषाओं में।'
 
विज्ञापन

आपको बता दें कि यह फिल्म मूल रूप से एक मराठी फिल्म है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पहली मराठी फिल्म भी है जो हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी। इस फिल्म को अभिजीत देशभांडे ने लिखा है। वह इसके निर्देशक भी हैं। फिल्म में सुबोध भावे छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार कर रहे हैं। अन्य कलाकारों में सायली संजीव और अमृता खानविलकर हैं।

80 साल-80 किस्से: एक नहीं साल में दो बार जन्मदिन मनाते हैं बिग बी, जानें शाहंशाह के जीवन से जुड़ा यह किस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें