फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धुरंधर 2’ में क्यों था यामी गौतम का कैमियो रोल? ‘हक’ फिल्म की डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 28 Mar 2026 08:29 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में यामी गौतम का कैमियो रोल था। अब ‘हक’ फिल्म की डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने खुलासा किया कि उनके कैमियो के पीछे की कहानी क्या थी। 

विज्ञापन
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धुरंधर 2 फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म का सोशल मीडिया पर भी दमदार क्रेज देखने को मिल रहा है। अब लोग इसकी स्टोरी और फिल्म में बने सस्पेंस के जवाबों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। मूवी में यामी गौतम के कैमियो को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही थी, जिनके जवाब  ‘हक’ फिल्म की डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने दिए हैं। 

विज्ञापन


डायरेक्टर सुपर्ण ने किया कैमियो का खुलासा
डायरेक्टर सुपर्ण ने बताया कि यह सब कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि आदित्य ने उनकी फिल्म ‘हक’ का कट देखा था। उसे देखने के बाद आदित्य ने उनसे कहा कि उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में एक सरप्राइज शूट किया है।

सुपर्ण ने बताया, ‘मैंने उनसे पूछा कि वह क्या है, तो उन्होंने कहा कि वो ‘धुरंधर’ के आखिरी सीन में है। मैंने फिर पूछा, ‘क्या है?’ तो उन्होंने कहा, ‘यामी का किरदार।’ जब मैंने दोबारा पूछा, तो उन्होंने बस इतना कहा, ‘गेस करो, यह एक नेमप्लेट है।’ मैं काफी कन्फ्यूज हो गई और अजीब-अजीब अंदाजे लगाने लगी। हम दोनों इस पर खूब हंस रहे थे, जिसके बाद आखिर में उन्होंने बताया कि ‘उसका नाम शाजिया बानो है।’

आगे उन्होंने कहा, ‘तभी मुझे लगा कि हमारे बीच सच में एक-दूसरे के काम के लिए सम्मान है और हम एक-दूसरे के काम को दिल से पसंद करते हैं। और हां, यह बहुत प्यारा और सराहनीय कदम था, जो उन्होंने यामी की मेहनत और उनके जुनून के लिए किया, जब उन्होंने ‘हक’ में शाजिया बानो का किरदार निभाया।’

विज्ञापन

धुरंधर 2-यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

‘धुरंधर’ फिल्म के बारे में 
बता दें कि 'धुरंधर 2' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। खबर लिखने तक फिल्म ने भारत में 855.22 करोड़ की कमाई कर ली है। मूवी में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन नजर आए हैं। फिल्म में कुछ देर के लिए यामी गौतम का कैमियो भी देखने को मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें